इजराइल-ईरान संघर्ष पर डोनाल्ड ट्रंप का बयान: अब शांति का समय आ गया है.
इजराइल-ईरान संघर्ष पर डोनाल्ड ट्रंप का बयान: अब शांति का समय आ गया है
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल और ईरान के बीच सीजफ़ायर को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक बयान जारी किया है।

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, इजराइल और ईरान लगभग एक साथ मेरे पास आए और 'शांति' की अपील की। मुझे यह पता था कि अब शांति का समय आ गया है। दुनिया और मध्य पूर्व ही असली विजेता हैं!
उन्होंने आगे कहा, "दोनों देश भविष्य में जबरदस्त प्रेम, शांति और समृद्धि देखेंगे। उन्हें बहुत कुछ हासिल करना है और अगर वे धर्म और सत्य के मार्ग से भटक गए तो उन्हें बहुत कुछ खोना पड़ेगा।"
ट्रंप ने अपने संदेश में यह भी जोड़ा, "इजराइल और ईरान का भविष्य असीमित संभावनाओं से भरा हुआ है।"