बीजेपी और बीजेडी के साथ आने की चर्चा .
बीजेपी और बीजेडी के साथ आने की चर्चा
दिल्ली और ओडिशा के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बीजू जनता दल लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से बीजेपी की अगुआई वाले गठबंधन एनडीए में शामिल हो सकता है.15 साल बाद इन दोनों पार्टियां के एक साथ आने को लेकर चल रही अटकलों के बीच बीजेडी के उपाध्यक्ष देबी प्रसाद मिश्रा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा है कि ओडिशा की जनता के लिए जो उचित होगा किया जाएगा.

मिश्रा ने कहा, सीएम नवीन पटनायक और बीजेडी के 18-20 वरिष्ठ नेता और पदाधिकारियों ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की. इस बैठक में चुनाव के सभी पहलुओं और रणनीतियों पर चर्चा की गई और यह फैसला किया गया कि जो कुछ भी ओडिशा और ओडिशा के लोगों के विकास के लिए अनुकूल होगा...वह हमारा प्रमुख एजेंडा है...इस उद्देश्य के साथ बीजेडी आगे का कदम तय करेगी | ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि दोनों पार्टियो के बीच गठबंधन की चर्चा आखिरी पड़ाव पर है और सीटों की शेयरिंग पर भी सहमति बन गई है.जल्द ही दोनों दल इसे लेकर आधिकारिक एलान कर सकते है.