आप और कांग्रेस के बीच हुई डील,४-३ के फार्मूला पर बनी बात .
आप और कांग्रेस के बीच हुई डील,४-३ के फार्मूला पर बनी बात
आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर समझौता हो गया है. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने एक साझा प्रेस वार्ता कर ये जानकारी दी है. दिल्ली में दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी. आम आदमी पार्टी चार सीटों पर जबकि कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

वहीं गुजरात की 26 में से 24 सीटों पर कांग्रेस जबकि दो सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी. हरियाणा में कांग्रेस नौ सीटों पर जबकि आम आदमी पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ेगी. चंडीगढ़ में सिर्फ़ कांग्रेस चुनाव लड़ेगी जबकि गोवा में भी सिर्फ़ कांग्रेस के ही उम्मीदवार उतारे जाएंगे. पंजाब में दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी.