गोवा के बाद भुवनेश्वर के नाइट क्लब में भीषण आग: फायरब्रिगेड की समय रहते कार्रवाई से बड़ा हादसा टला.
गोवा के बाद भुवनेश्वर के नाइट क्लब में भीषण आग: फायरब्रिगेड की समय रहते कार्रवाई से बड़ा हादसा टला
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के सत्य विहार इलाके में एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई। आग देखते ही देखते फैलने लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन फायरब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तेज़ी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
धुएं की मोटी परत ने आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैला दी, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ और आग पास की इमारतों तक नहीं पहुंच पाई।
आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात
अधिकारी जांच में जुटे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आग का कारण:
फायरकर्मियों की तेज़ कार्रवाई से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।
गोवा हादसे के बाद बढ़ा सतर्कता स्तर
यह घटना हाल ही में गोवा के एक नाइटक्लब में लगी भीषण आग के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद ओडिशा फायर और इमरजेंसी सर्विसेज ने राज्यभर में सभी रेस्तरां का ऑडिट कराने का निर्देश दिया था।