गाजा में इजराइली हवाई हमलों में 114 लोगों की मौत, मानवीय संकट गहराया.
गाजा में इजराइली हवाई हमलों में 114 लोगों की मौत, मानवीय संकट गहराया
गाजा में गुरुवार आधी रात से अब तक इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 114 लोगों की जान गई है। यह जानकारी हमास-संचालित सिविल डिफ़ेंस एजेंसी और बचावकर्मियों ने दी है।

इजराइल ने पिछले ढाई महीनों से गाजा में राहत सामग्री के प्रवेश पर पाबंदी लगा रखी है। इसके साथ ही पत्रकारों की एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है, जिससे ज़मीनी हालात की जानकारी बाहर आना मुश्किल हो गया है। हालांकि, इजराइली सरकार का दावा है कि गाजा में खाने की कोई कमी नहीं है।
इजराइल और हमास के बीच यह युद्ध 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ था। युद्धविराम का समझौता टूटने के बाद से इजराइल ने गाजा में कई बार हवाई हमले किए हैं।
हमास-संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 7 अक्टूबर 2023 के बाद से अब तक गाजा में कम से कम 52,829 लोगों की मौत हो चुकी है।