शाहरुख ख़ान को जवान के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कहा - यह सिर्फ़ अवॉर्ड नहीं, एक ज़िम्मेदारी है.
शाहरुख ख़ान को जवान के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कहा - यह सिर्फ़ अवॉर्ड नहीं, एक ज़िम्मेदारी है
71वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 2023 की घोषणा के बाद अभिनेता शाहरुख़ ख़ान ने ज्यूरी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
शाहरुख़ ने कहा, "राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार सिर्फ़ एक उपलब्धि नहीं है, यह याद दिलाता है कि मैं जो करता हूं उसकी अहमियत है। यह मुझे आगे बढ़ने, मेहनत करने और सिनेमा की सेवा करते रहने के लिए प्रेरित करता है। यह अवॉर्ड मेरे लिए एक रिमाइंडर है कि एक्टिंग सिर्फ़ काम नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी है — स्क्रीन पर सच्चाई दिखाने की ज़िम्मेदारी।"
उन्होंने फ़िल्म 'जवान' के निर्देशक एटली और पूरी टीम को भी धन्यवाद दिया।
इस साल बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल का अवॉर्ड दो अभिनेताओं को साझा रूप से मिला:
फ़ीचर फ़िल्म कैटेगरी में '12वीं फ़ेल' को बेस्ट फ़िल्म का ख़िताब मिला।
बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार रानी मुखर्जी को फ़िल्म 'मिसेज़ चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में दमदार अभिनय के लिए प्रदान किया गया।
डायरेक्शन की कैटेगरी में 'द केरल स्टोरी' के निर्देशक सुदीप्तो सेन को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाज़ा गया।
मनोरंजक लोकप्रिय फ़िल्म की कैटेगरी में 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' को चुना गया, जिसका निर्देशन करण जौहर ने किया था। इस फ़िल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड ने किया है।