अनुपम खेर की विजय 69 का पोस्टर रिलीज .
अनुपम खेर की विजय 69 का पोस्टर रिलीज
अनुपम खेर की फिल्म विजय 69 ओटीटी पर ही रिलीज होगी।फिल्म अक्षय रॉय के निर्देशन में बनी है निर्माताओं ने विजय 69 फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इस फिल्म का प्रीमियर OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा। आज साझा किए गए पोस्ट के साथ लिखा है, इन्हें सपने ने जिंदा रखा, फिर सपनों ने इन्हें जिंदा रखा है।

इसके अलावा अनुपम खेर ने एक और पोस्ट साझा किया है, इसमें वे अपने 40 साल की फिल्मी यात्रा को याद करते नजर आए हैं। उन्होंने लिखा दोस्तों मुझे याद ही नहीं रहा कि मैंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में 40 साल पूरे कर लिए हैं। मेरी आगामी रिलीज विजय 69 की मार्केटिंग मीटिंग के दौरान मुझसे कम से कम 30-40 साल छोटे लोगों ने मुझे इस बारे में बताया। इसने मुझे भावुक कर दिया। मेरा काम दर्शकों का दिल छू गया, यह भी मालूम हुआ

अनुपम ने लिखा मुझे खुद के एक कलाकार होने पर गर्व है और इस अनुभव के बाद एक बार फिर ऐसा ही गर्व महसूस हुआ। मुझे लगता है कि 40 साल यूं ही बीत गए, क्योंकि मैं कुछ ऐसा करता रहा हूं, जो मुझे बेहद पसंद है। मैं दिल से करता हूं। एक अभिनेता होना सिर्फ मेरा पेशा नहीं है... यह मेरी पहचान है... बस इसे सपने देखने वाले सभी साथियों के साथ साझा करना चाहता हूं...