सोनिया गांधी राजस्थान से बनीं कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार.
सोनिया गांधी राजस्थान से बनीं कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार
कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से सोनिया गांधी के नाम का ऐलान कर दिया है.इसके अलावा पार्टी ने बिहार, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र से भी राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की है.

कांग्रेस पार्टी के एक्स हैंडल से जारी सूची में राजस्थान से सोनिया गांधी, बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे को प्रत्याशी बनाया गया है.

गौरतलब है कि सोनिया पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनेंगी. राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है.