भारत ने अंतिम टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 46 रन से हराया 4-1 से जीती सीरीज .
भारत ने अंतिम टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 46 रन से हराया 4-1 से जीती सीरीज
तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांचवें और अंतिम टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रन से हराकर पांच मैचों की टी-20 सिरीज 4-1 से अपने नाम कर ली
मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 271 रन बनाए थे.
टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 225 रन पर ऑल आउट हो गई.
भारत की ओर से ईशान किशन ने 43 बॉल पर 103 रन बनाए. उनके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 बॉल पर 63 रन बनाकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुँचाया
न्यूजीलैंड की ओर से फिन एलन ने 38 बॉल पर 80 रन बनाए और ईश सोढ़ी ने 15 बॉल पर 33 रन का योगदान दिया.