ऑस्ट्रेलियाई युवा क्रिकेटर बेन ऑस्टिन की प्रैक्टिस के दौरान चोट लगने से मौत.
ऑस्ट्रेलियाई युवा क्रिकेटर बेन ऑस्टिन की प्रैक्टिस के दौरान चोट लगने से मौत
ऑस्ट्रेलिया के युवा क्रिकेटर बेन ऑस्टिन की मेलबर्न में नेट प्रैक्टिस के दौरान हुई दुर्घटना में मौत हो गई है।17 वर्षीय बेन ऑस्टिन ऑटोमेटिक बॉलिंग मशीन से प्रैक्टिस कर रहे थे, जब एक गेंद उनके सिर और गर्दन पर लगी। माना जा रहा है कि उस समय उन्होंने हेलमेट पहन रखा था।

हादसे के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। लेकिन बुधवार को उनकी मृत्यु हो गई।
उनके क्रिकेट क्लब ने बेन को याद करते हुए कहा कि वह एक हुनरमंद और लोकप्रिय खिलाड़ी थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।