सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1352.74 अंक और निफ्टी 422.40 अंक नीचे हुआ बंद.
मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 9 मार्च को शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। आज बीएसई सेंसेक्स 1352.74 अंकों की गिरावट के साथ 77,566.16 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 422.40 अंकों के नुकसान के साथ 24,028.05 अंकों पर बंद हुआ।
सोमवार के कारोबार के दौरान एक समय ऐसा भी आया, जब सेंसेक्स 76,424.55 और निफ्टी 23,697.80 अंकों तक गिर गया था। सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 5 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में बंद हुए, जबकि 25 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। इधर, निफ्टी की 50 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में बंद हुए, जबकि 42 कंपनियों के शेयर गिरावट लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे ज्यादा 1.37 प्रतिशत की तेजी रही। इसके विपरित अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में आज सबसे ज्यादा 5.23 प्रतिशत की गिरावट रही। सेंसेक्स इन्फोसिस, एचसीएल टेक, सन फार्मा और टेक महिंद्रा के शेयर में बढ़त रही। इसके विपरित मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई, इंडिगो, अडाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, टीसीएस, ट्रेंट, एनटीपीसी, एटरनल और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट रही।