सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ कर रहे कारोबार.
मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 27 फरवरी को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 28.13 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 82,220.48 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 36.70 अंकों के नुकसान के साथ 25,459.85 अंकों पर खुला। शुरुआती कारोबार सेंसेक्स 257.89 अंक गिरकर 81,990.72 अंक पर आ गया, वहीं निफ्टी 99.0 अंक 25,397.55 अंक पर आ गया।
आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 5 कंपनी के शेयर हरे निशान में रहे, जबकि बाकी की 24 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। इधर निफ्टी की 50 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में दिखे, जबकि 43 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंफोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और भारती एयरटेल के शेयर में आज सबसे ज्यादा 1.26 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। सेंसेक्स में आज टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस और ट्रेंट के शेयरों में तेजी नजर आई। इसके विपरित इंडिगो, मारुति सुजुकी , अल्ट्राटेक सीमेंट , अडाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बीईएल, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, एटरनल, एक्सिस बैंक, एसबीआई, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, टाइटन, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट दिखी।