सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दिखा रहे हैं दम.
मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 15 अक्टूबर को शेयर बाजार ने हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 167.27 अंकों की तेजी के साथ 82,197.25 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स भी 36.45 अंकों (की बढ़त के साथ 25,181.95 अंकों पर ओपन हुआ। मंगलवार को भी शेयर बाजार ने हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की थी, लेकिन बंद होते समय यह लाल निशान में आ गया था। आज उम्मीद की जा रही है कि शेयर बाजार में बढ़त बरकरार रहेगी।
बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि 5 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दिखी। निफ्टी 50 की भी 50 में से 45 कंपनी के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की कंपनियों के शेयरों में गिरावट दिखी। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स के शेयर में आज सबसे ज्यादा 0.64 प्रतिशत की बढ़त नजर आई, जबकि टेक महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स में आज बीईएल, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, अडाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, एनटीपीसी, एलएंडटी, पावरग्रिड, ट्रेंट, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई, एचडीएफसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और सन फार्मा के शेयरों में बढ़त नजर आई। इसके विपरित टाइटन, इंफोसिस, एक्सिस बैंक और एटरनल के शेयरों में गिरावट रही।