सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में.
मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट नजर आ रही है। सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 195.28 अंक गिरकर 84,755.67 पर खुला, जबकि निफ्टी 57.40 अंक टूटकर 25,956.05 पर फिसल गया।
सुबह 9:25 बजे के करीब भारती एयरटेल के शेयर 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे, जबकि एक्सिस बैंक के शेयरों में 0.64 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही है। बीईएल के शेयरों 0.50 प्रतिशत अधिक तेजी के साथ कामकाज कर रहे हैं, जबकि इटरनल के शेयरों में 0.45 प्रतिशत का उछाल आया है। दूसरी तरफ टाटा स्टील के शेयर 0.95 प्रतिशत टूटकर कामकाज कर रहे थे। बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 0.76 प्रतिशत गिरावट देखी जा रही है। टेक महिंद्रा के शेयर 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि L&T के शेयर 0.66 फीसदी लुढ़ककर कामकाज कर रहे हैं।आज के कारोबार में IT इंडेक्स 0.5% नीचे गिरा, जबकि ऑटो इंडेक्स में भी 0.4% की गिरावट आई। केवल पीएसयू बैंक इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ कामकाज कर रहा था। इसमें 0.3% की बढ़त देखी गई। मिडकैप 0.2% और स्मॉलकैप 0.5% नीचे ट्रेड कर रहे थे। आज के शुरुआती कारोबार में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी और एलएंडटी जैसे बड़े ब्लूचिप शेयरों में तेज बिकवाली देखी गई। मेटल और फाइनेंशियल सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबाव बना रहा। उल्लेखनीय है कि सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 388 पॉइंट ऊपर बंद हुआ था और 84,950.95 तक पहुंच गया था। निफ्टी भी 103 पॉइंट की तेजी के साथ 26,013.45 पर बंद हुआ था।