सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ हुए बंद, सेंसेक्स 513 और निफ्टी 143 अंक ऊपर.
मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 19 नवंबर को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 513.45 अंकों की बढ़त के साथ 85,186.47 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 142.60 अंकों की तेजी के साथ 26,052.65 अंकों पर बंद हुआ। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 277.93 अंकों की गिरावट के साथ 84,673.02 अंकों पर और निफ्टी 103.40 अंकों के नुकसान के साथ 25,910.05 अंकों पर बंद हुआ था।
आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 10 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। निफ्टी की 50 में से 31 कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही, जबकि 19 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एचसीएल टेक के शेयर सबसे ज्यादा 4.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर सबसे ज्यादा 2.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सनफार्मा, टाइटन, एसबीआई, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बीईएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एलएंडटी, टाटा स्टील, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, एटरनल, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में तेजी रही। इसके विपरित मारुति सुजुकी, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, आईटीसी , एनटीपीसी, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर नुकसान में रहे।