सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 78 अंक टूटा, निफ्टी 25900 के नीचे आया.
मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 18 दिसंबर को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ. हालांकि यह गिरावट मामलू रही। बीएसई सेंसेक्स 77.84 अंक गिरकर 84,481.81 अंक पर बंद हुआ, वहीं एनएसई निफ्टी 3.00 अंक गिरकर 25,815.55 अंक पर क्लोज हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली सन फार्मा, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल के शेयरों में देखने को मिली है। आज एनएसई पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी देखने को मिली है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.34 फीसदी तक उछल गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.13 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी आईटी में देखी गई और यह 1 फीसदी से अधिक उछल गया। इसके साथ ही निफ्टी मेटल, पीएसयू बैंक और रियल्टी जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी एफएमसीजी, मीडिया और फार्मा में गिरावट देखी गई। आज कई ऑटो शेयरों में करीब 2 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।
आज इंडिगो का शेयर करीब 144.50 रुपये की तेजी के साथ 5,125 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। टीसीएस का शेयर 63.40 रुपये की तेजी के साथ 3,281.20 रुपये के स्तर पर और मैक्स हैल्थ का शेयर करीब 16.90 रुपये की तेजी के साथ 1,048 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 25.60 रुपये की तेजी के साथ 1,605 रुपये के स्तर पर और इनफोसेस का शेयर करीब 25.10 रुपये की तेजी के साथ 1,627.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। आज के नुकसान वाले शेयरों में सन फार्मा का शेयर करीब 46.90 रुपये की गिरावट के साथ 1,746 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। टाटा स्टील का शेयर करीब 2.39 रुपये की गिरावट के साथ 167.95 रुपये और पॉवर ग्रिड का शेयर आज करीब 3.20 रुपये की गिरावट के साथ 257.90 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ। इसी तरह एशियन पेंट का शेयर आज करीब 27.30 रुपये की गिरावट के साथ 2,758.40 रुपये और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शेयर करीब 10.80 रुपये की गिरावट के साथ 1,169 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।