कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार लाल निशान में हुआ बंद, सेंसेक्स 120 अंक नीचे, निफ्टी 41 अंक लुढ़का.
मुंबई। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को 17 दिसंबर को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 120.21 अंकों की गिरावट के साथ 84,559.65 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 41.55 अंकों के नुकसान के साथ 25,818.55 अंकों पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे, जबकि 15 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। इधर, निफ्टी की 50 में से सिर्फ 24 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे, जबकि 26 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 1.51 प्रतिशत की बढ़त रही, जबकि ट्रेंट के शेयर में सबसे ज्यादा 1.64 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज इंफोसिस के शेयर, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, टीसीएस, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और एनटीपीसी के शेयरों में तेजी रही। इसके विपरित एचडीएफसी बैंक, अडाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई, बजाज फिनसर्व, बीईएल, टाइटन, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एटरनल, पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलएंडटी के शेयरों में गिरावट रही।