भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद आज शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 2150 अंक चढ़ा, निफ्टी 24600 के पार.
मुंबई। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। आज बाजार हरे निशान पर खुला, इसके बाद सेंसेक्स 2150 अंक (2.70%) चढ़कर 81,600 के ऊपर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 650 अंक (2.78%) की तेजी है। ये 24,650 के ऊपर है।
आज बाजार खुलते ही सुबह 9:22 बजे सेंसेक्स 1,889.43 अंक (2.38%) की शानदार तेजी के साथ 81,343.90 के लेवल पर जा पहुंचा। वहीं, निफ्टी में भी तेजी जारी रही और यह 568.10 अंक (2.37%) की बढ़त के साथ 24,576.10 के लेवल पर ट्रेड कर रहा थी। आज सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी है। अडाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक सहित 17 शेयर्स 4.5% तक ऊपर हैं, जबकि असनफार्मा 5.5% गिरा है। इसी तरह निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में तेजी है। सेक्टोरल इंडाइसेज में रियल्टी में 4.71%, मेटल में 3.40%, सरकारी बैंक में 2.88%, प्राइवेट बैंक में 2.84%, IT में 2.39% और ऑटो में 2.33% की तेज तेजी है।
उल्लेखनीय हैकि बीते हफ्ते भारत-पाक सीमा पर तनाव और ड्रोन हमलों की खबरों से बाजार असमंजस में था। शुक्रवार को सेंसेक्स में 880 अंक और निफ्टी में 265 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स में कुल मिलाकर 1047 अंक की गिरावट हुई, जबकि निफ्टी में 338 अंक का नुकसान दर्ज किया गया।