बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का बॉर्डर अटैक: कमाई 213 करोड़ पार.
बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का बॉर्डर अटैक: कमाई 213 करोड़ पार
सनी देओल की मेगास्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर छाई हुई है। 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले रिलीज हुई यह फिल्म रिलीज के पहले ही दिन से रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रही है। दर्शकों का जबरदस्त प्यार फिल्म को मिल रहा है और यही वजह है कि वीकडेज में भी इसकी कमाई थमने का नाम नहीं ले रही।
‘बॉर्डर 2’ ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये से धमाकेदार शुरुआत की थी। ओपनिंग वीकेंड तक फिल्म ने 180 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। इसके बाद 5वें दिन फिल्म ने 20 करोड़ कमाए वहीं 6वें दिन 13 करोड़ का कलेक्शन किया
इसके साथ ही भारत में फिल्म की 6 दिनों की कुल नेट कमाई 213 करोड़ रुपये हो चुकी है।
फिल्म ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के पहले हफ्ते की कमाई (207 करोड़) सहित कई सुलतान छावा व अन्य हिट फिल्मों को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है
‘बॉर्डर 2’ की यह ऐतिहासिक रफ्तार साफ बता रही है कि सनी देओल का देशभक्ति वाला अंदाज आज भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि यह फिल्म आगे चलकर और कितने नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है।