देशभक्ति का तूफान बॉक्स ऑफिस पर: ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन उड़ाए 30 करोड़, जबरदस्त ओपनिंग से मचाया धमाल.
देशभक्ति का तूफान बॉक्स ऑफिस पर: ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन उड़ाए 30 करोड़, जबरदस्त ओपनिंग से मचाया धमाल
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों की दमदार अदाकारी से सजी देशभक्ति वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इस शुक्रवार, गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई और आते ही छा गई। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत बेहद मजबूत रही।
हालांकि ‘बॉर्डर 2’ रिपब्लिक डे पर सबसे बड़ी ओपनर बनने का रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर सबको चौंका दिया। देशभक्ति के जज्बे से भरपूर इस फिल्म ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में माहौल बना दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार बॉर्डर 2’ ने पहले दिन करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।