फिटनेस आइडल ऋतिक रोशन चोटिल, वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते दिखे—फैंस की बढ़ी चिंता.
फिटनेस आइडल ऋतिक रोशन चोटिल, वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते दिखे—फैंस की बढ़ी चिंता
कुछ दिन पहले तक अपनी मस्कुलर बॉडी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे ऋतिक रोशन अब चोटिल हालत में नजर आए हैं। उनकी यह स्थिति देखकर फैंस की चिंता बढ़ गई है। फिटनेस आइडल माने जाने वाले ऋतिक हाल ही में वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जिसमें ऋतिक रोशन वॉकिंग स्टिक का सहारा लेते हुए चल रहे थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें गंभीर चोट लगी है।
52 साल की उम्र में भी ऋतिक रोशन अपनी जबरदस्त फिटनेस और मस्कुलर बॉडी के लिए जाने जाते हैं। वह युवाओं के बीच एक बड़े फिटनेस आइडल हैं और अक्सर अपना वर्कआउट रूटीन और डाइट प्लान सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। फिल्मों में भी वह मुश्किल और खतरनाक एक्शन सीन्स खुद करते नजर आते हैं।