मोकामा में तनाव बढ़ा: जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह समेत 80 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा.
मोकामा में तनाव बढ़ा: जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह समेत 80 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
मोकामा में हाल ही में हुई दुलारचंद यादव की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। हत्या के बाद जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद पटना पुलिस ने पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त बलों की तैनाती कर दी है।
![]()
पुलिस की टीमें लगातार इलाके में कैंप कर रही हैं, वहीं साइबर सेल की टीम सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रख रही है ताकि अफवाहें और भड़काऊ पोस्ट रोकी जा सकें।
जानकारी के अनुसार, हत्या के मामले में अब तक 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें अनंत सिंह, मणिकांत ठाकुर, और रंजीत राम शामिल हैं। यह हत्या जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या से जुड़ी है।
पटना पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की थीं, जबकि शनिवार को पंडाकर में चौथी प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।