बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण के मतदान पर प्रधानमंत्री मोदी की अपील — “पहले मतदान, फिर जलपान”.
बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण के मतदान पर प्रधानमंत्री मोदी की अपील — “पहले मतदान, फिर जलपान”
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्य की जनता से लोकतंत्र के इस महापर्व में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने की अपील की।

युवा मतदाताओं को पीएम मोदी की विशेष बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने X पर एक पोस्ट करते हुए पहली बार वोट डालने जा रहे युवा मतदाताओं को विशेष बधाई दी। उन्होंने लिखा बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला फेज है। विधानसभा चुनाव के इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस अवसर पर, राज्य के मेरे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई जो पहली बार वोट डालने जा रहे हैं। याद रखें — पहले मतदान, फिर जलपान।”
7 बजे से मतदान शुरू, 3.75 करोड़ मतदाता कर रहे मतदान
बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। इस चरण में राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।
कुल 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता लोकतंत्र के इस उत्सव में अपना मताधिकार प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदाता निर्भय होकर वोट डाल सकें।