रूस के हमलों के सही ढंग से जवाब देंगे; जेलेंस्की .
रूस के हमलों के सही ढंग से जवाब देंगे; जेलेंस्की
यूक्रेन पर रूस के हमलों में चार लोगों के मारे जाने के बाद राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उनका देश इसका सही ढंग से जवाब देगा.पिछले दिनों यूक्रेन पर रूसी हमले में चार लोगों की मौत हो चुकी है और 16 लोग घायल हो गए हैं.जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के नागरिकों और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 90 हवाई हमले किए हैं. इन हमलों में कम से कम 81 ड्रोन, क्रूज, बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल हैं.

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, निश्चित तौर पर रूस के मौजूदा और पिछले हमलों का जवाब मिलेगा, मानवता के खिलाफ अपराध को बख्शा नहीं जाएगा.यूक्रेन की एयर फोर्स ने कहा है कि उसने रूस की पांच मिसाइलों और 60 ड्रोन मार गिराए हैं. उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर बताया है कि रूस ने दस मिसाइलों और 81 ड्रोन से हमले किए हैं.
Article By :
Abhilash Shukla