अमेरिका ने किया वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो का विमान जब्त .
अमेरिका ने किया वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो का विमान जब्त
अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का विमान जब्त कर लिया है अमेरिका ने कहा कि इसे 1.3 करोड़ डॉलर में अवैध रूप से खरीदा गया था और चोरी छिपे ये देश के बाहर ले जाया गया था.अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, फाल्कन 900 ईएक्स विमान को डोमिनिकन रिपब्लिक में जब्त किया गया था और बाद में अमेरिका के फ्लोरिडा भेज दिया गया.. ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि सोमवार को राजधानी सैंटो डोमिंगो के करीबी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद यह फ्लोरिडा पहुंचा.

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इस विमान को अमेरिकी एक्सपोर्ट कंट्रोल और पाबंदी कानूनों के उल्लंघन के संदेह में जब्त किया गया है.उन्होंने कहा कि एक जांच में पाया गया है कि मादुरो से जुड़े लोगों ने 2002-2023 में विमान की अवैध खरीदारी के लिए कथित तौर पर कैरिबियाई शैल कंपनी का सहारा लिया था. जिस कंपनी से विमान ख़रीदा गया था वो फ्लोरिडा की थी.अप्रैल 2023 में इस विमान को अवैध रूप से वेनेजुएला ले जाया गया था.
वेनेजुएला ने इस जब्ती का विरोध किया है और कहा कि यह डकैती जैसा कृत्य है.
एक बयान में वेनेजुएला की सरकार ने कहा है कि इस नुकसान की भरपाई के लिए कानूनी कार्यवाही करने का उसका अधिकार है.
Article By :
Abhilash Shukla