पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव पर ट्रंप का बड़ा बयान: जरूरत पड़ी तो करूंगा हस्तक्षेप, पाकिस्तान शानदार काम कर रहा है”.
पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव पर ट्रंप का बड़ा बयान: जरूरत पड़ी तो करूंगा हस्तक्षेप, पाकिस्तान शानदार काम कर रहा है”
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी तनाव को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहम बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अगर हालात बिगड़ते हैं तो वह इस संघर्ष में हस्तक्षेप कर सकते हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी ज़ोर देकर कहा कि इस समय पाकिस्तान स्थिति को बहुत अच्छी तरह संभाल रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख की खुलकर तारीफ करते हुए कहा,
“मैं हस्तक्षेप करूंगा, लेकिन मेरे पाकिस्तान के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं। वहां के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख दोनों ही शानदार नेता हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। पाकिस्तान इस समय बहुत अच्छा कर रहा है।”
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है। हाल के दिनों में दोनों देशों के सीमावर्ती इलाकों से झड़पों की खबरें सामने आई हैं, जिससे क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
उन्होंने यह भी साफ किया कि अमेरिका स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है। साथ ही ट्रंप ने पाकिस्तान की सरकार और सेना के साथ अपने अच्छे तालमेल का उल्लेख करते हुए वहां की आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पर भी सकारात्मक टिप्पणी की।