लॉस एंजेलिस में विरोध प्रदर्शनों के बीच ट्रंप ने तैनात किए 4,000 नेशनल गार्ड जवान.
लॉस एंजेलिस में विरोध प्रदर्शनों के बीच ट्रंप ने तैनात किए 4,000 नेशनल गार्ड जवान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लॉस एंजेलिस में जारी विरोध प्रदर्शनों को काबू में करने के लिए मंगलवार को अतिरिक्त 2,000 नेशनल गार्ड जवानों की तैनाती का आदेश दिया है।
पेंटागन की पुष्टि: कुल 4,000 जवान तैनात
पेंटागन के प्रमुख प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने जानकारी दी कि इन जवानों को अमेरिकी इमिग्रेशन और कस्टम्स एजेंसी (ICE) की सहायता करने और संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी पर बुलाया गया है। उन्होंने कहा राष्ट्रपति के आदेश पर, रक्षा विभाग ने 2,000 अतिरिक्त कैलिफ़ोर्निया नेशनल गार्ड जवानों को तैनात किया है।"

अवैध प्रवासियों पर छापेमारी के विरोध में प्रदर्शन
यह तैनाती ऐसे समय में की गई है जब लॉस एंजेलिस में अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी (ICE) द्वारा अवैध प्रवासियों पर की गई छापेमारी के विरोध में लगातार चार दिनों से प्रदर्शन हो रहे हैं।
इससे पहले रविवार को भी ट्रंप ने 2,000 नेशनल गार्ड जवानों को तैनात किया था, जिससे अब कुल संख्या 4,000 हो गई है।
ट्रंप प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर अमेरिकी समाज में तीखी बहस छिड़ी हुई है, जहां एक ओर सरकार सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर नागरिक अधिकारों को लेकर चिंता जताई जा रही है।