पाकिस्तानी हमले में तीन अफगान क्रिकेटर की मौत, एसीबी ने त्रिकोणीय टी20 सीरीज से हटने का फैसला किया.
पाकिस्तानी हमले में तीन अफगान क्रिकेटर की मौत, एसीबी ने त्रिकोणीय टी20 सीरीज से हटने का फैसला किया
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने बताया है कि पक्तिका प्रांत में हुए पाकिस्तानी हमले में उनके तीन खिलाड़ियों की मौत हो गई है।
बोर्ड ने एक बयान जारी करते हुए इस हमले की कड़ी निंदा की है और पाकिस्तान के साथ नवंबर में निर्धारित त्रिकोणीय टी20 सीरीज से हटने का निर्णय लिया है।
एसीबी ने तीनों खिलाड़ियों — कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून — की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, शुक्रवार शाम पाकिस्तान की ओर से हुए हमले में इन खिलाड़ियों को निशाना बनाया गया। बोर्ड के अनुसार, इस हमले में पांच अन्य नागरिकों की भी जान गई है।
बोर्ड ने कहा, खिलाड़ियों के सम्मान और इस दुखद घटना की प्रतिक्रिया के रूप में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी नवंबर महीने के अंत में पाकिस्तान के साथ होने वाली त्रिकोणीय टी20 सीरीज से हटने का फैसला लिया है।
अब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यह टी20 सीरीज पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच 17 से 29 नवंबर तक लाहौर और रावलपिंडी में खेली जानी थी।