अफगानिस्तान में पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई से बढ़ा तनाव
अफ़ग़ानिस्तान के अंदर पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद से दोनों देशों के रिश्ते एक बार फिर तल्ख हो गए हैं.इस साल ईरान के बाद अफगानिस्तान दूसरा इस्लामिक पड़ोसी है, जिसके साथ पाकिस्तान की इस तरह की सैन्य तनातनी हुई है.
उत्तरी वजीरिस्तान के मीर अली इलाके में एक सैन्य चौकी पर 16 मार्च को हुए हमले में अपनी जान गंवाने वाले अधिकारियों की अंतिम विदाई देने के लिए पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेतृत्व सबसे आगे खड़ा था.

सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर और राष्ट्रपति आसिफ़ अली जरदारी ने प्रार्थना सभा के बाद दूसरे सैनिकों के साथ ताबूतों को कंधा दिया. इसके बाद दोनों ने मृतकों के परिवारों से कहा कि उनके बेटों के खून का बदला लिया जाएगा.

इसके कुछ घंटों बाद ही अफ़ग़ानिस्तान से खबर आई कि पाकिस्तान ने सीमा पार कई ठिकानों पर हमला किया है. इसकी जानकारी अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी कर दी.