जिनेवा में नए शांति-संकेत? रूस-यूक्रेन युद्ध पर अहम बैठकें, उम्मीदें और तनाव दोनों बरकरार.
जिनेवा में नए शांति-संकेत? रूस-यूक्रेन युद्ध पर अहम बैठकें, उम्मीदें और तनाव दोनों बरकरार
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर नई बातचीत के लिए अमेरिका, यूक्रेन और यूरोपीय सहयोगियों के प्रतिनिधिमंडलों की जिनेवा में महत्वपूर्ण बैठक हुई।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के कार्यालय जानकारी दी गई कि पहली बैठक यूक्रेनी और यूरोपीय प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई, जो “बहुत रचनात्मक” रही । इसके बाद यूक्रेन और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई, हालांकि अमेरिकी पक्ष ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के अनुसार—बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।
इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपनी नाराज़गी जताते हुए लिखा, “यूक्रेन की नेतृत्व ने हमारी कोशिशों के लिए कोई शुक्रिया नहीं कहा है, और यूरोप अब भी रूस से तेल खरीद रहा है।”
उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने टेलीग्राम पर संदेश साझा करते हुए कहा कि जिनेवा वार्ता से सकारात्मक परिणाम की उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने लिखा, “हम सभी को सकारात्मक नतीजे की जरूरत है।”