लेबनान; इजराइली हवाई हमलों से लाखों लोग बेघर.
लेबनान; इजराइली हवाई हमलों से लाखों लोग बेघर
लेबनान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि इजराइल के लगातार जारी हवाई हमलों की वजह से पूरे देश में 10 लाख से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा है.
प्रधानमंत्री नाजिब मिकाती ने कहा,ये अभी तक का हुआ सबसे बड़ा विस्थापन है.
हवाई हमलों की वजह से बेरूत और दक्षिणी सीमा से लगे इलाकों सहित देश के दूसरे हिस्सों से लोगों को भागने पर मजबूर होना पड़ा है.

वहीं लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि रविवार को हुए हवाई हमलों में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई है.
हालांकि, हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल में और रॉकेट दागे हैं. दो दिन पहले इजराइल ने बेरूत में हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह को मार दिया था.
दूसरी ओर इजराइल ने कहा है कि उसने यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों को बड़े पैमाने पर निशाना बनाया है.