सीरिया पर इजरायली हमला; 42 लोगों की मौत.
सीरिया पर इजरायली हमला; 42 लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ उत्तर पश्चिम सीरिया में हुए हवाई हमलों में कम से कम 42 लोग मारे गए हैं.सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि स्थानीय समयानुसार रात पौने दो बजे अलेप्पो के पास कई जगहों को इसराइली विमानों ने निशाना बनाया.ब्रिटेन स्थित एक निगरानी संस्था का कहना है कि हिज़्बुल्लाह के हथियार भंडार को निशाना बनाने के कारण इस हमले में हिज़्बुल्लाह के कई चरमपंथी और सीरिया के कई सैनिक मारे गए.

इस हमले के कुछ घंटे बाद इजरायल की सेना ने कहा कि लेबनान में किए गए एक हवाई हमले में हिज़्बुल्लाह के एक सीनियर नेता अली आबेद अखसान नईम मारे गए हैं.इसराइली सेना के अनुसार, वे हिज़्बुल्लाह के मिसाइल और रॉकेट यूनिट के उप कमांडर थे और उनके पास इजराइल के नागरिकों पर हमले करने और उसकी योजना बनाने का दायित्व था.