ईरान; कोयला खदान में विस्फोट, 50 से ज्यादा लोगों की मौत.
पूर्वी ईरान के तबास में एक कोयला खदान में जोरदार विस्फोट हो गया विस्फोट में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई है सरकारी मीडिया ने इस घटना की पुष्टि की है.

खदान के दो ब्लॉकों में मीथेन गैस के रिसाव की वजह से यह विस्फोट हुआ है.
यह खदान ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 540 किलोमीटर दूर दक्षिण खुरासान प्रांत में है.
दक्षिण खुरासान के गवर्नर जवाद ने बताया है, विस्फोट के समय ब्लॉक में 69 कर्मचारी मौजूद थे.