हूती लड़ाकों ने अमेरिका के जहाज को बनाया निशाना.
लेबनान की राजधानी बेरूत के पास स्थित यमन के हूती लड़ाकों का कहना है कि उन्होंने रॉकेट और मिसाइलों के जरिए दो जहाजों को निशाना बनाया है.
जिन दो जहाजों को हूती लड़ाकों ने निशाना बनाया है उनमें से एक जहाज की पहचान अमेरिका के ऑयल टैंकर के तौर पर की गई है. इसका नाम ओलंपिक स्पिरिट है.जिस समय हूती लड़ाकों ने अमेरिकी जहाज ओलंपिक स्पिरिट को निशाना बनाया उस समय वह लाल सागर में तैनात था.
वहीं दूसरा जहाज सेंट जॉन था जिसे हूती लड़ाकों ने हिंद महासागर में अपना निशाना बनाया.नवंबर 2023 से अभी तक हूती लड़ाकों ने कुल 100 जहाजों को अपना निशाना बना चुके हैं. इनमें से दो जहाज डूब भी गए हैं.
वहीं इन हमलों के पीछे हूती लड़ाकों का यह कहना है कि यह गाजा में इसराइल के सैन्य अभियान का बदला लेने के लिए किया गया है.
'हूती लड़ाकों' का यमन के एक बड़े हिस्से पर नियंत्रण है. ये लाल सागर से होकर जाने वाले जहाजों को अक्सर ही अपना निशाना बनाते रहते हैं.