बोइंग ; 17 हजार कर्मचारियों की होगी छंटनी, जाएगी नौकरी.
बोइंग ; 17 हजार कर्मचारियों की होगी छंटनी, जाएगी नौकरी
हवाई जहाज बनाने वाली कंपनी बोइंग ने अपने 10 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी का फैसला किया है.
कंपनी के इस फैसले से लगभग 17 हजार कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा. बोइंग के इसफैसले से उसके उत्पादन में भी देरी होगी.
दरअसल कंपनी फिलहाल व्यापार से जुड़ी कई सारी समस्याओं का सामना कर रही है. बोइंग के चीफ एग्ज़ीक्यूटिव केली ऑर्टबर्ग ने कर्मचारियों को एक ईमेल के जरिए कहा है कि एग्जीक्यूटिव, मैनेजर्स और कर्मचारी सभी की नौकरियां खतरे में है.

बोइंग ने अपने हथियार और सैन्य उपकरण बनाने वाले व्यापार में भी घाटे की चेतावनी दी है. साथ ही कंपनी ने अपने नए जहाज 777एक्स की डिलीवरी तारीख को भी आगे बढ़ा दिया है.
बोइंग को कर्मचारियों की हड़ताल और अपने विमानों की क्वॉलिटी से जुड़ी समस्याओं से भी जूझना पड़ा है.
कंपनी के चीफ एग्ज़ीक्यूटिव ऑर्टबर्ग ने अपने ईमेल में यह भी कहा है कि आने वाले महीनों में कंपनी कर्मचारियों की छंटनी को जारी रखेगी.