रविवार सुबह-सुबह अफानिस्तान में जोरदार भूकंप, धरती कांपी तो घरों से बाहर भागे लोग.
नई दिल्ली। रविवार सुबह-सुबह अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई है। इसकी गहराई जमीन से 135 किलोमीटर नीचे थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार यह भूकंप 6 बजकर 33 मिनट पर आया। भूकंप आते ही लोग अपने घरों से निकल आए। अभी तक किसी के घायल होने या नुकसान की खबर नहीं है।
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में बीते दिनों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले 17, 18 और 19 मई को भी भूकंप आया था। भूकंप के लिहाज से अफगानिस्तान संवेदनशील क्षेत्र है। यहां लगातार भूकंप शनिवार को यहां आए भूकंप की तीव्रता 4.5 और केंद्र 120 किलोमीटर की गहराई पर था। इससे पहले 19 मई को 4.2 तीव्रता का भूकंप, 18 मई को भी 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप 150 किलोमीटर की गहराई पर था।
दो दिन पहले नेपाल में भी आया था भूकंप
दो दिन पहले यानी शुक्रवार को नेपाल में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। नेपाल में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बताया कि इंडोनेशिया के दक्षिणी सुमात्रा में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गिहराई पर था।