नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर में भीषण विस्फोट, 31 लोगों की मौत और 17 घायल.
नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर में भीषण विस्फोट, 31 लोगों की मौत और 17 घायल
पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक बड़ा हादसा हुआ है। नाइजर राज्य के बिडा क्षेत्र में पेट्रोल से भरे एक टैंकर ट्रक में विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, ट्रक पलटने के बाद स्थानीय लोग गिरे हुए ईंधन को इकट्ठा करने पहुंचे, तभी अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जानकारों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में नाइजर राज्य में भारी वाहनों से जुड़े हादसों में लगातार वृद्धि हुई है। विशेषज्ञों ने इसके पीछे खराब सड़कों और कमज़ोर रेल नेटवर्क को जिम्मेदार ठहराया है। यह राज्य उत्तर और दक्षिण नाइजीरिया के बीच माल ढुलाई का प्रमुख केंद्र माना जाता है।
पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच जारी है और चालक, टैंकर के मालिक और विस्फोट के कारणों की पहचान की जा रही है।