ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को बनाया कप्तान.
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 16 सितंबर से खेले जाने वाले 2 अनऑफिशियल टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए टीम का एलान कर दिया है। इस टीम की कप्तनी श्रेयस अय्यर सौंपी गई है। इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच लखनऊ में 2 अनऑफिशियल टेस्ट मैच होने वाले हैं। पहला मैच 16 से 19 सितंबर और दूसरा मैच 23 से 25 सितंबर के बीच होगा।
ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 2 टेस्ट के लिए टीम में अभिमन्यु ईश्वरन, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बदोनी, नितीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, खलील अहमद, मानव सुथार और यश ठाकुर को शामिल किया गया है। केएल राहुल और मोहम्मद सिराज भी ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ इंडिया-ए के लिए खेलेंगे। दोनों को दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच 16 सितंबर से लखनऊ में पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट 23 सितंबर से लखनऊ के इकाना में ही होगा। इसके बाद कानपुर में तीन वनडे मैच भी खेले जाएंगे। वनडे मैचों के लिए अभी टीम की घोषणा नहीं हुई है।