एशिया कप 2025: जीत के बाद कोच गंभीर ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को किया याद.
एशिया कप 2025: जीत के बाद कोच गंभीर ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को किया याद
एशिया कप 2025 के लीग मुक़ाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच के बाद टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने पहलगाम हमले पर बयान देते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

गंभीर ने कहा अच्छी जीत रही। अभी भी बहुत ज़्यादा क्रिकेट बाकी है। यह मैच इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि एक टीम के तौर पर हम पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों के प्रति एकजुटता दिखाना चाहते थे।
उन्होंने कहा इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हम अपने सशस्त्र बलों को उनके सफल 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। हम अपने देश को गौरवान्वित और ख़ुश रखने की कोशिश करेंगे।"
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 128 रन का लक्ष्य रखा था। भारत ने इस लक्ष्य को 15.5 ओवर में तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
मैच से पहले भारत में पाकिस्तान के बहिष्कार की मांग भी उठी थी। कई राजनीतिक दलों और पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों ने सवाल उठाए थे कि भारत को पाकिस्तान का हर स्तर पर बहिष्कार करना चाहिए।