वेस्ट बैंक और जॉर्डन की सीमा के पास हमला; तीन इजराइली नागरिकों की मौत.
वेस्ट बैंक और जॉर्डन की सीमा के पास हमला; तीन इजराइली नागरिकों की मौत
इजराइली अधिकारियों ने बताया कि कि वेस्ट बैंक और जॉर्डन की सीमा के पास हुए हमले में तीन लोगों की मौत हुई है.इजराइली डिफेंस फोर्सेस का कहना है कि एलेनबी ब्रिज क्रॉसिंग के पास हुई गोलीबारी में इजराइल के तीन नागरिकों की मौत हुई है.

आईडीएफ ने कहा है कि हमलावर जॉर्डन की ओर से ट्रक में आया था और ट्रक से बाहर आकर गोलीबारी करने लगा.
बयान में कहा गया है कि सुरक्षाबलों ने हमलावर को मार दिया है. विस्फोटक सामग्री होने के संदेह पर आईडीएफ ट्रक की जांच कर रही है.
जॉर्डन ने कहा है कि घटना के बाद से उसने अपनी सीमा को बंद कर दिया है और मामले की जांच कर रहा है.