ट्रंप ने फिर जताई नोबेल शांति पुरस्कार पाने की इच्छा, ओबामा पर साधा निशाना.


ट्रंप ने फिर जताई नोबेल शांति पुरस्कार पाने की इच्छा, ओबामा पर साधा निशाना
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार पाने की फिर गहरी इच्छा ज़ाहिर की है। उन्होंने एक बयान में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को “कुछ किए बिना” ही यह पुरस्कार मिल गया था, जबकि उन्होंने खुद आठ युद्ध रुकवाए हैं।
गाजा में संघर्ष विराम के एलान के बाद व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने आठ युद्ध रोके हैं, लेकिन यह किसी पुरस्कार की चाह में नहीं किया।
उन्होंने शिकायती लहजे में कहा,ओबामा को राष्ट्रपति बने कुछ ही महीने हुए थे जब उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार दे दिया गया। उन्होंने कुछ नहीं किया था। उन्हें पुरस्कार मिला और उन्हें खुद भी पता नहीं था कि क्यों चुना गया। ओबामा को कुछ न करने और हमारे देश को नुकसान पहुंचाने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।”
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता की घोषणा की जानी है।