रूस, ईरान समेत 75 देशों को वीजा नहीं देगा अमेरिका, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला.
वाशिंगटन। अमेरिका ने बुधवार को 75 देशों से आने वाले आवेदकों के वीजा प्रोसेसिंग को पूरी तरह रोक दिया है। ये पाबंदियां 21 जनवरी से लागू होगा और अनिश्चित काल तक लागू रहेगा। ट्रंप प्रशासन के इस कदम के पीछे का वजह उन आवेदकों पर कड़ी नजर बनाए रखना है, जिन्हें अमेरिका में पब्लिक चार्ज (सरकारी सहायता पर निर्भर) बन जाने की संभावना मानी जा रही है।
अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। स्टेट डिपार्टमेंट ने 75 देशों के लिए सभी वीजा प्रोसेसिंग पर रोक लगा दी है, ताकि ऐसे आवेदकों पर कार्रवाई की जा सके जिनके पब्लिक चार्ज बनने की संभावना है। फॉक्स न्यूज के अनुसार काउंसलर अधिकारियों को मौजूदा कानून के तहत वीजा देने से मना करने का निर्देश दिया गया है, जबकि डिपार्टमेंट स्क्रीनिंग और जांच प्रक्रियाओं का फिर से मूल्यांकन किया जा रहा है।
वीजा प्रोसेसिंग पर यह रोक 21 जनवरी से शुरू होगी और तब तक जारी रहेगी जब तक डिपार्टमेंट फिर से असेसमेंट नहीं कर लेता। नवंबर 2025 में, दुनिया भर में दूतावासों को भेजे गए स्टेट डिपार्टमेंट के अधिकारियों को इमिग्रेशन कानून के नए स्क्रीनिंग नियमों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया था।इस गाइडेंस में कॉन्सुलर अधिकारियों को ऐसे आवेदकों को वीज देने से मना करने का निर्देश दिया गया है जिनके बारे में लगता है कि वे पब्लिक बेनिफिट्स पर निर्भर रहेंगे।
स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने एक बयान में कहा, 'स्टेट डिपार्टमेंट अपनी पुरानी अथॉरिटी का इस्तेमाल करके ऐसे संभावित इमिग्रेंट्स को अयोग्य ठहराएगा जो अमेरिका पर पब्लिक चार्ज बन जाएंगे और अमेरिकी लोगों की दरियादिली का फायदा उठाएंगे।'
इन देशों के वीजा पर रोक
अफगानिस्तान, अल्बानिया, अल्जीरिया, एंटीगुआ और बारबुडा, आर्मेनिया, अजरबैजान, बहामास, बांग्लादेश, बारबाडोस, बेलारूस, बेलीज, भूटान, बोस्निया, ब्राजील, बर्मा, कंबोडिया, कैमरून, केप वर्डे, कोलंबिया, कोटे डी आइवर, क्यूबा, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, डोमिनिका, मिस्र, इरिट्रिया, इथियोपिया, फिजी, गाम्बिया, जॉर्जिया, घाना, ग्रेनाडा, ग्वाटेमाला, गिनी, हैती, ईरान, इराक, जमैका, जॉर्डन, कजाकिस्तान, कोसोवो, कुवैत, किर्गिस्तान, लाओस, लेबनान, लाइबेरिया, लीबिया, मैसेडोनिया, मोल्दोवा, मंगोलिया, मोंटेनेग्रो, मोरक्को, नेपाल, निकारागुआ, नाइजीरिया, पाकिस्तान, कांगो गणराज्य, रूस, रवांडा, सेंट किट्स और नेविस, सेंट लुसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनाडाइन्स, सेनेगल, सिएरा लियोन, सोमालिया, दक्षिण सूडान, सूडान, सीरिया, तंजानिया, थाईलैंड, टोगो, ट्यूनीशिया, युगांडा, उरुग्वे, उज्बेकिस्तान और यमन।