उज्जैन के तराना में नहीं थम रही हिंसा, दिन में उत्पात के बाद फिर रात में बवाल, कई इलाकों में पथराव, लकड़ी की टाल में लगाई आग.
उज्जैन। तराना में गुरुवार रात से शुरु हुआ उपद्रव का सिलसिला शुक्रवार रात तक जारी रहा। कुछ उपद्रवियों ने लकड़ी की टाल में आग लगा दी। साथ ही शहर के स्थानों पर फिर पथराव भी किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा।
उल्लेखनीय है कि बजरंग दल के सदस्य सोहन ठाकुर से गुरुवार देर शाम को मदारबढ़ क्षेत्र के कुछ बस को रास्ता देने की बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद मुस्लिम युवकों ने ठाकुर पर हमला कर उसे जमकर पीट दिया। जिसकी जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठन के लोग एकत्र हो गए थे। लोगों ने थाने का घेराव कर दिया था। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने बस स्टैंड क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि दस से ज्यादा बसों व अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की गई है। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग सामने आ गए थे। दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ।
शुक्रवार की दोपहर को हुए उपद्रव के बाद देर रात को भी कुछ लोगों ने मोहम्मद अलीम की लकड़ी की टाल में आग लगा दी। इस दौरान उपद्रवी नकाब पहनकर आए थे। वैसे पुलिस ने अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तराना में शनिवार को भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार रात एक बार फिर अराजकता बढ़ गई। कुछ उपद्रवियों ने लकड़ी की टाल में आग लगा दी। साथ ही शहर के स्थानों पर फिर पथराव की सूचना भी सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा। वहीं प्रशासन की ओर से स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने की लगातार कोशिश जारी है। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस टीम लगातार गश्त कर लोगों को अपने घरों में रहने के लिए कह रही है।