केन विलियमसन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा — टीम के लिए यह सही समय है.
केन विलियमसन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा — टीम के लिए यह सही समय है
न्यूज़ीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उनके रिटायरमेंट की जानकारी न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने आधिकारिक रूप से दी है।

विलियमसन ने न्यूज़ीलैंड के लिए 93 टी20 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 2575 रन बनाए। उन्होंने 2011 में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और 75 मैचों में टीम की कप्तानी की। उनकी अगुवाई में न्यूज़ीलैंड ने दो बार सेमीफ़ाइनल (2016 और 2022) और एक बार फ़ाइनल (2021) में जगह बनाई थी।
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के अनुसार, विलियमसन ने अपने रिटायरमेंट पर कहा,
यह ऐसा फ़ॉर्मेट है जिसका हिस्सा बनना मुझे हमेशा पसंद रहा है। मैं इन यादों और अनुभवों के लिए बहुत आभारी हूं। मुझे लगता है कि यह मेरे और टीम दोनों के लिए सही समय है। इससे टीम को आगामी सिरीज और अगले बड़े लक्ष्य — टी20 वर्ल्ड कप — से पहले स्पष्टता मिलेगी।
उन्होंने कहा,टी20 में हमारे पास बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। आने वाला समय इन युवा खिलाड़ियों को अधिक मौके देने और वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।