यूएस ओपन 2025: अल्कारेज ने सिनर को हराकर जीता छठा ग्रैंडस्लैम, बने विश्व नंबर एक.
यूएस ओपन 2025: अल्कारेज ने सिनर को हराकर जीता छठा ग्रैंडस्लैम, बने विश्व नंबर एक
यूएस ओपन 2025 के फाइनल में दुनिया के नंबर एक यानिक सिनर और नंबर दो कार्लोस अल्कारेज के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। न्यूयॉर्क में हुए इस मैच में अल्कारेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
पहले सेट में अल्कारेज ने आक्रामक खेल दिखाते हुए सिनर को 6-2 से हराया। दूसरे सेट में सिनर ने वापसी की और 6-3 से जीत दर्ज की। तीसरे सेट में लंबी रैलियों के बावजूद अल्कारेज ने दबदबा बनाते हुए 6-1 से बाज़ी मारी। चौथे सेट में सिनर ने संघर्ष किया, लेकिन अंततः अल्कारेज ने 6-4 से जीत हासिल कर मुकाबला समाप्त कर दिया।

इस जीत के साथ अल्कारेज ने अपने करियर का छठा ग्रैंडस्लैम खिताब जीता और भावुक भी नज़र आए। यूएस ओपन खिताब जीतने के बाद उन्होंने सिनर को पीछे छोड़ते हुए एटीपी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी का स्थान हासिल कर लिया।
गौरतलब है कि यह इस वर्ष का लगातार तीसरा मौका था जब सिनर और अल्कारेज किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने हुए।