पेरिस ओलंपिक;विनेश फोगाट ने कोटा हासिल किया,अन्य दो महिला पहलवान भी शामिल .
पेरिस ओलंपिक;विनेश फोगाट ने कोटा हासिल किया,अन्य दो महिला पहलवान भी शामिल
भारत की पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए महिलाओं के 50 किलोग्राम कैटेगरी का कोटा हासिल कर लिया है. एशियन ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में जीत हासिल करने के बाद विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रहीं.स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के ज़रिए विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की जानकारी दी है.

भारत की दो और महिला पहलवान अंशु मलिक और ऋतिका हुड्डा भी पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब हो गई हैं. मलिक ने महिलाओं की 57 किलोग्राम कैटेगरी में कोटा हासिल किया है. वहीं ऋतिका हुड्डा 76 किलोग्राम कैटेगरी के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रहीं.