उस्मान डेम्बेले ने जीता पहला बैलोन डी'ओर, एताना बोन्मटी ने रचा महिला वर्ग में इतिहास.


उस्मान डेम्बेले ने जीता पहला बैलोन डी'ओर, एताना बोन्मटी ने रचा महिला वर्ग में इतिहास
फ़्रांस के स्टार फ़ुटबॉलर उस्मान डेम्बेले ने अपना पहला बैलोन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वहीं महिला वर्ग में स्पेन की एताना बोन्मटी ने लगातार तीसरी बार यह प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किया।
यह पुरस्कार हर साल दुनिया के सबसे बेहतरीन फ़ुटबॉल खिलाड़ी को दिया जाता है।
28 वर्षीय फ़ॉरवर्ड डेम्बेले फ्रेंच क्लब पीएसजी के लिए खेलते हैं। उन्होंने पिछले सीजन में पीएसजी के लिए 53 मैचों में 35 गोल किए और 14 असिस्ट दिए।
महिला वर्ग में स्पेन और बार्सिलोना की मिडफ़ील्डर बोन्मटी लगातार तीसरी बार यह अवार्ड जीतने वाली पहली महिला फ़ुटबॉलर बन गई हैं। उन्होंने इससे पहले 2023 और 2024 में भी यह ख़िताब हासिल किया था।