महान बॉक्सर जॉर्ज फ़ॉरमैन का 76 वर्ष की उम्र में निधन.
महान बॉक्सर जॉर्ज फ़ॉरमैन का 76 वर्ष की उम्र में निधन
हैवीवेट दिग्गज बॉक्सर जॉर्ज फ़ॉरमैन का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने इस खबर की पुष्टि की है।
फ़ॉरमैन को बॉक्सिंग रिंग में "बिग जॉर्ज" के नाम से जाना जाता था। उन्होंने 1960 के दशक में अपने बॉक्सिंग करियर की शुरुआत की, ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता और कई टाइटल बेल्ट्स अपने नाम किए, जिनमें दो बार विश्व हैवीवेट चैंपियनशिप भी शामिल है।

उनकी पहली पेशेवर हार दिग्गज बॉक्सर मोहम्मद अली के खिलाफ हुई थी। यह ऐतिहासिक मुकाबला 1974 में हुआ था और "रंबल इन द जंगल" के नाम से मशहूर है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके परिवार ने एक बयान जारी कर कहा,हमारा दिल टूट गया है। उन्होंने अपनी जिंदगी अटूट विश्वास, विनम्रता और उद्देश्य से भरी हुई जी।"