परमाणु समझौते पर अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता शुरू.
परमाणु समझौते पर अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता शुरू
परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत शुरू हो गई है। यह वार्ता इटली की राजधानी रोम में स्थित ओमान के दूतावास में हो रही है।
इससे पहले, पहला दौर 12 अप्रैल को ओमान की राजधानी मस्कट में आयोजित किया गया था। दोनों पक्षों ने उस बातचीत को रचनात्मक करार दिया था।

दूसरे दौर की इस वार्ता की मध्यस्थता ओमान के विदेश मंत्री हम्माद अल-बुसैदी कर रहे हैं। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ कर रहे हैं, जबकि ईरानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची कर रहे हैं।