संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद पर घेरा
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के कबूलनामे का हवाला
संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। एक इंटरव्यू के दौरान जब ख्वाजा आसिफ से पूछा गया, "क्या आप मानेंगे कि पाकिस्तान अरसे से इन आतंकवादी संगठनों को फंडिंग और ट्रेनिंग देता रहा है?" तो उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा,हम ये 'डर्टी वर्क' तीन दशकों से अमेरिका के कहने पर कर रहे हैं... इसमें ब्रिटेन समेत पश्चिमी देश भी शामिल हैं। वह एक ग़लती थी और हम उसी का खामियाजा भुगत रहे हैं।"

यूएनओसीटी कार्यक्रम में योजना पटेल का तीखा हमला
28 अप्रैल को यूनाइटेड नेशन्स ऑफिस ऑफ़ काउंटर टेररिज़्म (यूएनओसीटी) के विक्टिम्स ऑफ टेररिज़्म एसोसिएशन्स नेटवर्क की लॉन्चिंग के दौरान योजना पटेल ने इस बयान का हवाला देते हुए पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा,पूरी दुनिया ने हाल ही में एक टेलीविज़न इंटरव्यू में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को आतंकवादी संगठनों को समर्थन, प्रशिक्षण और वित्तीय मदद देने के पाकिस्तान के इतिहास को स्वीकार करते हुए सुना है।"
योजना पटेल ने आगे कहा, यह खुला कबूलनामा पाकिस्तान को एक धूर्त देश के रूप में उजागर करता है, जो वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर रहा है। अब दुनिया और आंखें मूंदकर नहीं रह सकती।"
पहलगाम हमले का उल्लेख और वैश्विक समर्थन
इस अवसर पर योजना पटेल ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले का भी ज़िक्र किया, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी और कई घायल हुए थे। उन्होंने कहा, भारत, जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद दुनिया भर से मिले समर्थन और एकजुटता की सराहना करता है। यह आतंकवाद के प्रति अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के ज़ीरो टोलरेंस का प्रमाण है।"
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। भारत अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान की आतंकवाद के समर्थन में भूमिका को लगातार उजागर कर रहा है।